Advertisements

अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संघटन का राष्ट्रीय खेल महोत्सव नागपूर में पहली बार
२७ ते २८ दिसंबर तक होगा आयोजन
भारत के २७ प्रदेशो से १५०० से अधिक खिलाडी होंगे सहभागी
खेलो के साथ ही बिजनेस कॉन्क्लेव में होगा युवा उद्यमीयो को मार्गदर्शन
विश्वराज ग्रुपद्वारा प्रायोजित खेल महोत्सव मे युवा खिलाडी,उद्यमी होंगे संमिलित
नागपूर,ता.२० डिसेंबर २०२४: अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वाधान में,विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के आयोजकत्व में.नागपूर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में तथा विदर्भ माहेश्वरी स्पोर्टस असोसिएशन के सहयोग से, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड प्रस्तुत अखिल भारतीय माहेश्वरी स्पोर्टस चॅम्पयिनशिप (AIMS)२०२५ इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव एवं बिजनेस कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन आगामी २६,२७ एवं २८ दिसंबर २०२५ को नागपूर में पहली बार किया जा रहा है,ये जानकारी आज पत्रकार परिषद में राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी इन्होने दी ।
इस समय मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु चांडक,स्वागत अध्यक्ष प्रशांत मोहोता,विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष सागर लोहिया,सचिव अमोल बजाज,खेल मंत्री महेश बजाज,नागपूर जिला माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष विवेक सरडा,सचिव प्रणय डागा,खेल मंत्री कृष्णा मांधना एवं जिला खेल प्रभाजी धर्मेद्र बजाज,अनिल सरडा,नीरज लोया सहित माहेश्वरी समाज की सभी युवा संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस समय शरद सोनी इन्होने इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हूये कहा की,इस तीन दिवसीय आयोजन में भारत के २७ प्रदेशो से लगभग १५०० से अधिक खेल प्रतिभाएं भाग ले रही है। क्रिकेट,शतरंज,फुटबॉल,स्विमिंग,दौड,लॉन टेनिस,पिकलबॉल,वॉलीबॉल,बॅडमिंटन,टेबल टेनिस,कॅरम एवं पूल जैसे खेलो के शानदार एंव आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बुकींग की गई है। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल २२ टीमे हिस्सा ले रही है।प्रतियोगिताओ में खिलाडियो केे लिए आकर्षक कॅश पुरस्कार रखे गये है। नागपूर में कुल १४ जगहो पर खेल प्रतियोगिता संपन्न होगी ।
२६ दिसंबर २०२५ को प्रात: ११ बजे,गोएंका फॉर्म्स ,भंडारा रोड यहां उद् घाटन समोरोह संपन्न होगा । नागपूर के खासदार व केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी इन्होने हमे कल सुबत ११ बजे का समय दिया है,उन्हे उद् घाटन का निमंत्रण दिया जायेगा.इसके सिवा देश के प्रख्यात उद्योगपती व सोलर इंडस्ट्री इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सत्यनारायणजी नुवाल ये मुख्य अतिथी के रुप मे उपस्थित रहेंगे । इस अवसर पर राष्ट्रीय,प्रादेशिक एंव जिला स्तर के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी,अतिथी एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे । उद् घाटन समारोह को लेकर आयोजन समिती एवं युवाओ मे विशेष उत्साह देखा जा रहा है,ऐसी श्री. सोनी इन्होने जानकारी दी ।
इसी दिन २६ दिसंबर को शाम ८ बजे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।इसमे सा रे ग मा पा २०२४ की राष्ट्रीय विजेता गायिका श्रद्धा मिश्रा अपना लाईव्ह परफॉर्मेस देंगी ।वही २७ दिसंबर को प्रात: ११ बजे से ‘ NextGenPreneur3.0’नामक भव्य बिजनेस कॉन्क्लेव आयोजित किया गया है ।इसमे माहेश्वरी समाज के देश के प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट हाऊस एवं उद्योगपती प्रशांत मोहता,वैभव माहेश्वरी,आयुष डागा,रजत सारडा,अनिरुद्ध रांडेर,मनीष नुवाल एवं गुरुदेव सोमानी,देभभर से आये उपस्थित माहेश्वरी समाज के युवाओ को आजके बदलते परिपेक्ष्य में बदलते हुये बिजनेस के हूनर,यंग एंटरप्रेन्योरशिप एवं भविष्य की व्यवसायिक संभावनाओं पर अनमोल मार्गदर्शन करेंगे ।
२७ दिसंबर की शाम को विभिन्न प्रतियोगिताओ की अवार्ड सेरेमनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होगा ।वही २८ दिसंबर को SB CITY Ground में क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफायनल एंव फायनल के रोमांचक मुकाबले खेले जायेंगे ।यह संपूर्ण आयोजन खेलो के साथ-साथ बिजनेस की भावना,नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय स्तर पर युवा सशक्तीरकरण को ध्यान में रखते हूए तैयार किया गया है,ऐसी जानकारी आयोजन के सदस्यो ने दी ।
इस राष्ट्रीय महाआयोजन को सफल बनाने के लिए नागपूर एवं संपूर्ण विदर्भ क्षेत्र के २०० से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय रुप से जुटे हूए है तथा आयोजन की पूरी कार्यरुपरेखा १८ विभिन्न समितीयो के माध्यम से तैयार की गई है । इस राष्ट्रीय खेल महोत्सव मे असाम ते लेकर तमिलनाडू तक,राजस्थान से लेकर कटक तक,देश के सभी राज्यो से माहेश्वरी समाज के युवा एवं समाज के गणमान्य सहभागी होंगे । इन प्रतियोगिताओ मेंं जो खिलाडी सहभागी हो रहे है वो अपने-अपने राज्यो में अपने-अपने खेलो मे विजेता एवं उपविजेता रह चुके है । विजेता संघ को ५१ हजार रुपये कॅश पुरस्कार प्रदान किया जायेगा एवं उपविजेताओ का ३१ हजार रुपये पुरस्कार राशी प्रदान की जायेगी.इस खेल प्रतियोगिता में ८ लाख रुपये कॅश पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे ।
इस प्रतियोगिता की संपूर्ण जानकारी के लिये आर्टिफिशल इंटिलिजेंट्स (एआय)का उपयोग हम करनेवाले है,इस वजह से एक ही व्हॉट्स ॲप ग्रूप पर माहेश्वरी समाज के हर सदस्य को कोई भी जानकारी त्वरित मिल जायेगी.कौनसे मैदान में,कितनी दूर ,कितनी देर में, कौनसे साधन से,कौनसी खेल प्रतियोगिता देखने जा सकते है इत्यादी,ये पुरी जानकारी एक ही सेकंद में व्हॉट्स ॲप ग्रूप के माध्यम से आगंतूको को मिल जायेगी,ऐसी जानकारी आयोजन समिती कें सदस्यो ने दी । इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिये एवं सफल बिजनेस के टिप्स लेने के लिये देशभर से आनेवालो समाज के गणमान्यो की २५ ते २९ तारीख तक नागपूर में रहने,खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है ।
आयोजन की संपूर्ण रुपरेखा की जानकारी मीडिया प्रभारी मयूर राठी इन्होने दी ।
(खबर से संबंधित सभी व्हिडीयोज Sattadheesh official युट्युब चॅनल पर उपलब्ध है)
………………………………….
Advertisements

Advertisements

Advertisements
