
२९ वे ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले का संतरानगरी पर छाया खुमार
१८ जनवरी २०२३ को ट्रांसजेंडर कलाकारों द्वारा नृत्य, मानसिक दिव्यांग बच्चों द्वारा फैशन शो एवं भारत का वस्त्रवैभव फैशन शो की होगी प्रस्तुतियाँ
१९ जनवरी २०२३ से सिध्दी धमाल, रौफ नृत्य, चरी/तेराताली, गुसाडी नृत्य, छाऊ नृत्य, खापरी नृत्य शंख/ रन्नप्पा नृत्य की होगी रंगारंग प्रस्तुतियाँ
नागपूर,ता.१७ जानेवरी २०२३: दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा आयोजित २९ वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले का खुमार संतरानगरी पर छाया है। दिनांक १३ जनवरी २०२३ से प्रारंभ हुए इस मेले का आनंद हजारो नागपुरवासी प्रतिदिन उठा रहें हैं। प्रतिदिन केंद्र परिसर के खुले रंगमंच पर विभिन्न राज्यों की “लोकनृत्य प्रस्तुतियां एवं परिसर में लगे ‘हस्त-शिल्पकला, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स रसिकों को लुभा रहें हैं।
दिनांक १३ से १७ जनवरी २०२३ के दरम्यान गेड़ी / काकसार नृत्य, चिटकोर नृत्य, भपंग गायन, सौंगी मुखवटे, होजागीरी नृत्य, बिहू नृत्य एवं डांगी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। राजस्थान के कच्छी घोड़ी (श्री हरीशंकर नागर एवं समूह) भी दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा|
दिनांक १८ जनवरी २०२३ को शाम ६.३० बजे ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले मे कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति SVK शिक्षण संस्था के मानसिक दिव्यांग बच्चों द्वारा फैशन शो की होगी| इसके पश्चात निकालस महिला महाविद्यालय की विद्यार्थिनियों द्वारा “भारत का वस्त्रवैभव” फैशन शो की प्रस्तुति होगी| श्रीमती श्रध्दा जोशी इनके मार्गदर्शन मे मिशन विश्वास ममत्वा फ़ाउंडेशन के मुद्रा ट्रांसजेंडर कलाकारों द्वारा विविध नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी|
दिनांक १९ से २२ जनवरी २०२३ के दरम्यान शाम ६.३० बजे से लोक एवं आदिवासी नृत्य प्रस्तुति में सिध्दी धमाल ( इमरान सिध्दी, गुजरात), रौफ नृत्य (मुश्ताक भट, जम्मु व कश्मीर), चरी/तेराताली (रूपदास कामड, राजस्थान), गुसाडी नृत्य (वेंकटराव, तेलंगाना), छाऊ नृत्य (गोपीराम महतो, झारखंड), खापरी नृत्य (अक्षय धुर्वे, नागपुर, महाराष्ट्र) एवं शंख/ रन्नप्पा नृत्य (एस. वेंकटराव रेड्डी, ओड़ीशा) की प्रस्तुतियाँ होगी| साथ ही प्रतिदिन बहुरूपी कलाकार (महबूब सन ऑफ जालिम एवं समूह, राजस्थान) अपनी अलग- अलग वेषभूषा मे प्रस्तुति से दर्शकों को आकर्षित करेंगे|
२९ वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला २२ जनवरी २०२३ तक चलेगा। मेले में प्रवेश हेतु देणगी प्रवेश शुल्क ३०/- रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति रखा गया है। इसमें प्रतिदिन दोपहर २ बजे से ‘क्राफ्ट मेला एवं फ़ूड झोन’ का आनंद आप ले सकते है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां शाम ६.३० बजे से प्रारंभ होंगी। इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर दर्शक इस आयोजन का आनंद उठायें ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर द्वारा किया गया है।
इस कार्यक्रम मे कोविड-१९ से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा| मेले की पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह एवं आमदार निवास मे सशुल्क की गई है|

आमचे चॅनल subscribe करा