चमचम गजभिये के हत्यारे उत्तम बाबा का पीठाभिषेक करने का विरोध
नागपूर,दिनांक ६ मे २०२६: नागपुर के पारडी स्थित विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यालय के सामने ३०० से ४०० तृतीयपंथियोने मंगलवार रात ११ बजे अचानक धरना आंदोलन किया , तृतीयपंथियो का कहना है की २०१९ में हुए तृतीयपंथी चमचम गजभिये के हत्या के आरोपी उत्तम बाबा, जो पिछले महीने ही ७ साल के बाद जेल से बेल पर रिहा हूये, उसे हिमांगी सखी जो किन्नेर महामंडलेश्वर है ,उनके हाथो उत्तम बाबा का पीठाभिषेक करने का कार्यक्रम ६ मई को विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा तय किया था. उसके विरोध में ३०० से ४०० तृतीयपंथी विरोध में खड़े हो गए।
तृतीयपंथियो का कहना है की जो व्यक्ति हत्या का आरोपी है उसका पीठाभिषेक नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो तृतीयपंथी आत्मदाह करेंगे।
२०१९ में चमचम गजभिये की हत्या पैसो के बटवारे को लेकर की गयी थी , २०२९ में जब चमचम की हत्या की गयी उसके बाद तृतीयपंथियो ने लगातार कई सारे मोर्चे और धरने दिए थे. जिसके बाद उत्तम बाबा सलाखों के पीछे जा सका था। वही तृतीयपंथियो ने जितने बार भी उत्तम बाबा ने बेल की अर्जी लगाई थी ,उतने बार कोर्ट में वकील के माध्यम से बेल का विरोध किया । वही अब तृतीयपंथियो का कहना है की उत्तम बाबा जब से आया तब से बाकि तृतीययपंथियो को परेशान कर रहा है , कई तृतीयपंथियो को मारने की धमकी दे कर उनके पैसे छिन रहा है । ऐसेमे उसका पीठाभिषेक करना बाकि तृतीयपंथियो के लिए खतरनाक है ।
वही विश्वहिंदू परिषद् के पदाधिकारियों को तृतीयपंथियो ने अपना विरोध दर्ज कर पत्र दिया जिस पर दोनों पक्षों से चर्चा कर निर्णय लेने की बात विश्व हिन्दू परिषद् के पदाधिकारियों ने कही है।
उत्तम बाबा को लेकर शहर कें तृतीयपंथियोने बर्डी से लेकर पारडी तर सभी पोलिस स्टेशन के सामने आंदोलन कर, पत्र दिया है।
(वृत्त के संदर्भ में सभी व्हिडीयोज Sattadheesh official युट्यूबपर देखे)