

नागपुर,ता.७ सप्टेंबर २०२२: हजरत बाब सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के १०० वें सालाना उर्स का सफलतापूर्वक समापन हुआ. समापन पर ताजाबाद ट्रस्ट की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ा कुल शरीफ की फातेहा हुई.
पश्चात विश्व सूफी कांफ्रेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. समापन पर नातख्वानी और सूफियाना कव्वाली हुई. बाबा ताजुद्दीन के सौंवें सालाना उर्स पर देशभर से जायरीन ताजाबाद पहुंचे और बाबा ताजुद्दीन की मजारे पाक की जियारत की.
उर्स पर ट्रस्ट द्वारा तमाम आवश्यक सुविधाए रही. दो वर्ष बाद ताजाबाद में शाही संदल निकाला गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. उर्स के दौरान रोजाना लंगर वितरण किया गया.
ताजाबाद में ३० सितंबर तक जारी रहेगा मेला-

बाबा ताजुद्दीन के सालाना उर्स पर ताजाबाद के मेला ग्राउंड में दो वर्ष बाद भव्य मेला लगाया गया है. इसमें श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त प्रवेश रखा गया है. मेले में देश-विदेश की कलाकृति, आकर्षक झूले और मनोरंजक खेल लोगों की पसंद बने हुए है. मेले में रोजाना ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है. मेला आयोजन के संयोजक अशरफ भाटी ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए ३० सितंबर तक ये मेला ताजाबाद में शुरू रहेगा.
ट्रस्ट ने किया शाजिया इल्मी का सत्कार-
उर्स के समापन अवसर पर ताजाबाद पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने बाबा ताजुद्दीन की मजार पर चादर और फूल पेश किए और देश में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी. इस अवसर पर ताजाबाद ट्रस्ट की ओर से चेयरमैन प्यारे खान ने दस्तारबंदी कर शाजिया इल्मी का सत्कार किया. इस दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार, सचिव ताज अहमद राजा, ट्रस्टी हाजी फारूख बावला, बुर्जिन रंडेलिया, मुस्तफा टोपीवाला, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, इमरान खान आदि उपस्थित थे.

पुलिस आयुक्त इनका विशेष आभार-
ताजाबाद ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे खान ने सालाना उर्स को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग, महावितरण, मनपा, जिला प्रशासन सहित सभी महकमों और स्वयंसेवी तंजीमों का अभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के नेतृत्व में विशेष सहयोग मिला. पुलिस महकमा पूरी निष्ठा से उर्स की सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रहा. उन्होंने पुलिस आयुक्त का विशेष आभार व्यक्त किया.

आमचे चॅनल subscribe करा