Advertisements

Advertisements

– 8 से 19 जुलाई तक मनाया जायेगा, देश-विदेश से पहुंचेंगे लाखों अकीदतमंद
नागपुर,६ जुलै २०२६: सूफी संत हज़रत बाबा सैय्यद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का 104वां सालाना उर्स शरीफ 8 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक ताजबाग शरीफ में श्रद्धा एवं अकीदत के साथ मनाया जाएगा. उर्स के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन ताजबाग पहुंचकर बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह है की मजार शरीफ की जियारत करेंगे.
सालाना उर्स के अवसर पर धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का उत्साहपूर्ण आयोजन किया जायेगा. रोजाना दरगाह परिसर में मिलाद शरीफ, तकरीर, अंतरराष्ट्रीय कव्वाली, महफिल-ए-ज़िक्र, नात-ओ-मनकबत, सलातो-सलाम और दुआ का आयोजन होगा. देश की सलामती के लिए विशेष सामूहिक दुआ का आयोजन होगा.
8 को रसम-ए-परचम कुशाई एवं उद्घाटन कार्यक्रम
बाबा ताजुद्दीन के सालाना उर्स का शुभारंभ ८ जुलाई को रस्मे परचम कुशाई होगा. सुबह ९ बजे दरगाह परिसर में बाबा ताजुद्दीन की दरगाह के सज्जादानशीन सय्यद युसूफ इक़बाल ताज़ी की सरपरस्ती, अमीरे शरीयत मुफ़्ती अब्दुल कदीर खान की अध्यक्षता एवं मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैयद आले मुस्तफा में कादरी मुसावी (हैदराबाद), हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री प्यारे जिया खान, सचिव श्री ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष श्री डॉ सुरेंद्र जिचकार ट्रस्टी, श्री फ़ारूकभाई बावला, श्री हाजी इमरान खान ताजी, श्री गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, श्री मुस्तफाभाई टोपीवाला, हजरत बाबा ताजुद्दीन दरगाह खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष श्री सय्यद मोबीन ताज़ी की प्रमुख उपस्थिति में श्रीमंत पंचम राजे रघुजी भोसले के हाथो परंपरागत परचम कुशाई की जाएगी. इसके पश्चात दरगाह परिसर में सालाना उर्स का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा. इसी दिन रात 10 बजे दरगाह के पास कार्यक्रम परिसर में इंटरनेशनल सूफी फैक्ट कांफ्रेंस का आयोजन होगा. इसमें मौलाना सैयद आले मुस्तफा में कादरी मुसावी संबोधित करेंगे. हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स को लेकर ताजबाग शरीफ में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. ट्रस्ट ने देश-विदेश के सभी अकीदतमंदों से उर्स शरीफ में शामिल होकर बाबा के फैज़ और बरकत हासिल करने की अपील की है.
सालाना उर्स के प्रमुख कार्यक्रम –
– 9 जुलाई गुरुवार को रात 10 बजे मिलाद शरीफ व तकरीर का आयोजन होगा. इसमें विश्वप्रख्यात धर्मगुरु मौलाना मुहम्मद अहमद नक्शबंदी साहब किबला (हैदराबाद) संबोधित करेंगे.
– 10 जुलाई शुक्रवार को रात 10 बजे मिलाद शरीफ व इंटरनेशनल कव्वाली का आयोजन होगा. इसमें इंटरनेशनल कव्वाल पार्टी प्रस्तुति देगी.
– 11 जुलाई शनिवार को रात 10 बजे मिलाद शरीफ व इंटरनेशनल कव्वाली का आयोजन. इसमें मंबई के कव्वाल मुस्तफा नाज़री कव्वाली की प्रस्तुति देंगे.
– 12 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे हजरत बाबा ताजुद्दीन कार्यालय परिसर से दरबारी शाही संदल निकलेगा. इसके बाद रात 10 बजे मिलाद शरीफ व इंटरनेशनल कव्वाली का आयोजन होगा. इसमें मशहूर कव्वाल रईस अनीस साबरी कव्वाली पेश करेंगे.
– 13 जुलाई सोमवार को सुबह 9 बजे छोटा कुल शरीफ तथा रात 10 बजे मिलाद शरीफ, इंटरनेशनल नातिया व मनक़बती मुशायरा एवं कव्वाली का आयोजन होगा.
– 14 जुलाई मंगलवार को रात 10 बजे मिलाद शरीफ व तकरीर
कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें शाहजादा-ए-गौसे आज़म हज़रत अल्लामा मौलाना सैय्यद अमीनुल कादरी साहब किबला(मालेगांव) संबोधित करेंगे.
– 15 जुलाई बुधवार को सुबह 9 बजे बड़ा कुल शरीफ होगी. इसी दिन रात 10 बजे मिलाद शरीफ का आयोजन होगा. साथ ही बॉलीवुड सूफी सिंगर सलमान अली की विशेष प्रस्तुति का आयोजन होगा.
– 16 जुलाई गुरुवार को रात 10 बजे तकरीर का कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें मुफ्ती सलमान अज़हरी साहब किबला (मुंबई) संबोधित करेंगे.
– 17 जुलाई शुक्रवार को रात 10 बजे इंटरनेशनल मुशायरा आयोजित होगा.
– 18 जुलाई शनिवार को रात 10 बजे इंटरनेशनल कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें अल्तमश फ़रीदी कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे.
– 19 जुलाई रविवार को रात 10 बजे महफ़िल-ए-शमा व ख़ुसूसी दुआ का आयोजन होगा. मौलाना सैय्यद आलमगीर अशरफ़ साहब दुआ करेंगे.
सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं : प्यारे खान
हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री प्यारे जिया खान ने सभी जायरीन से उर्स में अनुशासन बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने कहा की उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं. परिसर में सीसीटीवी कैमरे, चिकित्सा सहायता, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था रहेगी. नागपुर पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि लाखों जायरीन सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में बाबा के दरबार में देश कर सकें.
उर्स मेला भी रहेगा आकर्षण
उर्स के साथ लगने वाला पारंपरिक उर्स मेला भी 8 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा. मेले में खान-पान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, झूले तथा अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे.
…………………………………