Homeनागपूर न्यूजलहराएगा ताज वाले का परचम, आज से सालाना उर्स का आगाज़

लहराएगा ताज वाले का परचम, आज से सालाना उर्स का आगाज़

Advertisements
19 जुलाई तक चलेंगे धार्मिक आयोजन, ट्रस्ट कार्यालय परिसर में होगा उद्घाटन कार्यक्रम 
Advertisements

नागपुर. हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स शरीफ का शुभारंभ 8 जुलाई को पारंपरिक रस्म-ए-परचम कुशाई के साथ होगा. ताजबाग शरीफ में सुबह से ही देश-विदेश से आए सैकड़ों अकीदतमंदों की मौजूदगी में बाबा ताजुद्दीन का सूफियाना परचम लहराया जाएगा. इसी के साथ बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह के १०४वें सालाना उर्स का आगाज होगा. हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की ओर से सालाना उर्स के दौरान धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
बुधवार को सुबह 9 बजे दरगाह परिसर में बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह के सज्जादानशीन सय्यद युसूफ इक़बाल ताज़ी की सरपरस्ती, अमीरे शरीयत मुफ़्ती अब्दुल कदीर खान की अध्यक्षता तथा मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैयद आले मुस्तफा कादरी मुसावी (हैदराबाद) की विशेष मौजूदगी साहित हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन श्री प्यारे जिया खान, सचिव श्री ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष श्री डॉ. सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी श्री फ़ारूकभाई बावला, श्री हाजी इमरान खान ताज़ी, श्री गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, श्री मुस्तफाभाई टोपीवाला, दरगाह खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष श्री सय्यद मोबीन ताज़ी की प्रमुख उपस्थिति में श्रीमंत पंचम राजे रघुजीराव भोसले के हाथों परंपरागत परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी. इसके पश्चात् ट्रस्ट कार्यालय के समक्ष बनाये गए शामियाने में सालाना उर्स का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा. इस अवसर पर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे. परचम कुशाई के बाद सलातो सलाम होगा. देश की सलामती के लिए दुआ मांगी जाएगी.
उर्स के पहले दिन रात 10 बजे दरगाह के समीप कार्यक्रम परिसर में इंटरनेशनल सूफी फ़िक्र कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मौलाना सैयद आले मुस्तफा l कादरी मुसावी सूफी विचारधारा, अमन, भाईचारे और इंसानियत के संदेश पर संबोधित करेंगे. बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स १९ जुलाई तक जारी रहेगा.
हज़रत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स को लेकर ताजबाग शरीफ में सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवास, पेयजल, चिकित्सा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. ट्रस्ट ने देश-विदेश के सभी अकीदतमंदों और श्रद्धालुओं से उर्स शरीफ में शामिल होकर बाबा के फैज़ और बरकत हासिल करने की अपील की है.
 देशभर से पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु
104वें सालाना उर्स शरीफ में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद और श्रद्धालु ताजबाग शरीफ पहुंचेंगे. महाराष्ट्र के अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली सहित देश के अनेक राज्यों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. उर्स के दौरान प्रतिदिन हजारों की संख्या में जायरीन दरगाह शरीफ में हाजिरी देकर बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के दर पर अकीदत के फूल पेश करेंगे.
…………………………………….

Latest बातम्या