नागपूर,ता.२० जनवरी २०२५: दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से दिनांक १६ जनवरी २०२५ को दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था गोडबोले कार्लेकर ने राजभवन, नागपुर मे आधिकारिक भेट की| इस अवसर पर निदेशिका महोदया ने मा. राज्यपाल महोदय को पुष्पगुच्छ देकर नागपुर मे उनके आगमन पर उनका स्वागत किया|
केंद्र की निदेशिका का पद ग्रहण करने के पश्चात यह नागपुर मे राज्यपाल महोदय के साथ निदेशिका महोदया की प्रथम भेट थी| इस आधिकारिक मुलाक़ात मे केंद्र के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) दीपक कुलकर्णी एवं प्रशासनिक अधिकारी दीपक पाटिल भी उपस्थित थे|
राज्यपाल महोदय ने ३१ वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दी|
……………………