

लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति
हस्तशिल्प स्टॉल्स पर उमडी भीड
नागपूर,ता.१५ जानेवरी २०२३: दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर द्वारा आयोजित “२९ वे ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” के तृतीय दिन दिनांक १५ जनवरी २०२३ को नागरिकों की भारी भीड़ रही| इस वर्ष प्रवेश द्वार एवं मंच सजावट गांव की संस्कृती पर आधारित है|
शाम ६.३० बजे से मनमोहक लोकनृत्य की प्रस्तुतियाँ हुईं| जिसका प्रारंभ काकसार नृत्य ( सियाराम दुग्गा, छत्तीसगढ़) की प्रस्तुति से हुआ| इसके पश्चात चिटकोर नृत्य (श्री सुरेश घोरे, नागपुर, महाराष्ट्र), भपंग गायन जुम्मेखान मेवाती, राजस्थान) सौंगी मुखवटे ( अंबादास गवळी एवं समूह, नाशिक, महाराष्ट्र), होजागीरी नृत्य ( शुभ्रादिप शाम, अगरतला, त्रिपुरा), बिहू नृत्य (कु. स्वागता शर्मा, दिब्रुगढ़, आसाम) एवं डांगी नृत्य (श्री पवन बागुल, गुजरात), की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन प्रबंधन एवं लेखा अधिकारी दीपक पाटिल ने किया।

मेले में रविवार की शाम दर्शकों ने भारी मात्रा में ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले को प्रतिसाद दिया। चारों तरफ भीड़ का नजारा केंद्र परिसर में देखने को मिल रहा था। वही कच्छी घोडी नृत्य ने दर्शक व छोटे बालकों को खूब लुभाया। तथा दर्शकों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते हुए, क्राफ्ट मेले से विविध हस्तशिल्प कलाकृतियाँ खरीदी गयी|
२९ वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला २२ जनवरी २०२३ तक चलेगा। मेले में प्रवेश हेतु देणगी प्रवेश शुल्क ३०/- रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति रखा गया है। इसमें प्रतिदिन दोपहर २ बजे से ‘क्राफ्ट मेला एवं फ़ूड झोन’ तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम ६.३० बजे से होंगी।
इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर दर्शक इस आयोजन का आनंद उठायें, ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर द्वारा किया गया है। इस कार्यक्रम मे कोविड-१९ से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा| मेले की पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह एवं आमदार निवास मे सशुल्क की गई है|




आमचे चॅनल subscribe करा
