Advertisements

ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले में सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, महाराष्ट्र शासन, मुंबई द्वारा प्रस्तुतिकरण
नागपूर,ता.१४ जनवरी २०२५: दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “३१ वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” मे दिनांक १४ जनवरी २०२५ को सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, महाराष्ट्र शासन, मुंबई द्वारा ‘महाराष्ट्राची लोकधारा’ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई| इस अवसर पर कार्यक्रम प्रारंभ होने के पुर्व दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की निदेशक श्रीमती आस्था गोडबोले कार्लेकर द्वारा राजभवन, नागपुर के नियंत्रक श्री रमेश येवले, सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, महाराष्ट्र शासन, विभागीय कार्यालय, नागपुर के सहायक निदेशक संदीप शेंडे एवं दल प्रमुख अमित घरात का शॉल एवं स्मृती चिन्ह देकर स्वागत किया|
“३१ वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोकनृत्य समारोह” मे शाम ६.३० बजे मुक्तांगन मंच पर सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, महाराष्ट्र शासन, मुंबई द्वारा महाराष्ट्र की संस्कृति का दर्शन प्रस्तुत करने वाली ‘महाराष्ट्राची लोकधारा’ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई| इसमे १०० से अधिक कलाकारों का समावेश था| इस कार्यक्रम की संकल्पना सांस्कृतिक कार्य संचालनालय, महाराष्ट्र शासन, मुंबई के निदेशक श्री बिभीषण चवरे के मार्गदर्शन मे साकार हुई| इस कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश वंदना से किया गया| इसके पश्चात राजमाता जिजाऊ वंदना, दिवळी नृत्य, शेतकरी गीत, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी, दिंडी नृत्य ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया गया|
‘महाराष्ट्राची लोकधारा’ मे धनगरी नृत्य, म्हलार नृत्य, कोळी नृत्य, ललाटी नृत्य, गोंधळ नृत्यों की भी रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गई| इसके साथ ही कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति मनमोहक शिव राज्याभिषेक समारोह की हुई| इस कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को देखने के लिए दर्शकों की भारी संख्या मे उपस्थिती रही|
दिनांक १५ जनवरी २०२५ को शाम ६.३० बजे कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति SVK शिक्षण संस्था के दिव्यांग बच्चों द्वारा “भारतीय लोक और जनजातीय नृत्य शैलियों” पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की होगी| कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त सुप्रसिध्द लोकगीत गायिका डॉ. श्रीमती शैलेश श्रीवास्तव, मुंबई इनके द्वारा भारतीय पारंपरिक लोकगीतों की होंगी| इसके पश्चात श्रीमती श्रध्दा जोशी इनके मार्गदर्शन मे विश्व ममत्व फ़ाउंडेशन के मुद्रा ट्रांसजेंडर कलाकारों द्वारा “लल्लाटी भंडार” की दी जाएगी|
दिनांक १६ से १९ जनवरी २०२५ के दरम्यान शाम ६.३० बजे से लोक एवं आदिवासी नृत्य प्रस्तुति में घूमर / फाग (हरियाणा), सिद्धी धमाल (गुजरात), करकट्टम (तमिलनाडू), रऊफ (जम्मु कश्मीर) एवं अफिलो कुवो (नागालैंड) सिंघी छाम / स्नो लॉयन (सिक्किम) एवं भगोरिया / फगवा (मध्य प्रदेश) की प्रस्तुतियाँ होगी|
३१ वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला १९ जनवरी २०२५ तक चलेगा। मेले में प्रवेश हेतु देणगी प्रवेश शुल्क मात्र ३०/- रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति रखा गया है। इसमें प्रतिदिन दोपहर २ बजे से ‘क्राफ्ट मेला एवं फ़ूड झोन’ तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शाम ६.३० बजे से होंगी। इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर दर्शक इस आयोजन का आनंद उठायें ऐसा आवाहन द.म.क्षे.सां. केंद्र, नागपुर द्वारा किया गया है। मेले की पार्किंग की सुविधा देशपांडे सभागृह एवं आमदार निवास मे सशुल्क की गई है|
………………………
Advertisements

Advertisements

Advertisements
