फक्त..बातमीशी बांधिलकी

फक्त..बातमीशी बांधिलकी

Homeनागपूर न्यूजईद और दिवाली का अद्भुत संगम करनेवाला निर्णय : आ.कृष्णा खोपडे

ईद और दिवाली का अद्भुत संगम करनेवाला निर्णय : आ.कृष्णा खोपडे

Advertisements

ईद और दिवाली का अद्भुत संगम करनेवाला निर्णय : आ.कृष्णा खोपडे

नागपूर : देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई कि अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट के पाच जजो की बेंच ने अयोध्या मामले में दिये ऐतिहासिक फैसले अपनी प्रतिक्रिया देते हुये विधायक कृष्णा खोपडे ने कहा की, रामायण में प्रभू श्रीराम ने भले ही 14 वर्ष का वनवास काटा हो, लेकीन भारत देश के करोडो हिन्दुओ के राम जन्मभूमी के लिये कडे संघर्ष के बाद सर्वोच्च न्यायालय के आज के फैसले ने देर से ही सही लेकीन हिन्दुओ का आस्था के साथ सही मायने में न्याय किया है I इस फैसले के साथ लगता है जैसे रामजी का वनवास आज ही खत्म हुआ हो I साथ ही मुस्लिम पक्ष को ५ एकर पर्यायी जमीन देने का निर्णय भी स्वागतयोग्य है I

ईदे मिलादुन्नबी तथा गुरुनानक जयंती के पावन पर्व पर हुआ यह निर्णय बेहद सौहार्दपूर्ण तथा भारत देश कि अखंडता एवं धर्मनिरपेक्षता को मजबुती प्रदान करनेवाला है I इस फैसले के साथ अंग्रेजो ने देश कि अखंडता को खंडीत करने के लिये हिंदू-मुस्लिम के बीच लगाई चिंगारी पुरी तरह बुझ गयी है I भविष्य में देश के हिंदू-मुस्लिम के बीच बंधुत्व का भाव बना रहेगा यही प्रार्थना करता हु I

इसी के साथ मुस्लिम भाईयो को ईद तथा सिख बन्धुओ को गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाये देते हुये सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत विधायक कृष्णा खोपडे ने किया I

Advertisements
Advertisements
Advertisements
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest बातम्या